Career Mitra
1. राष्ट्रीय सेवा मित्र संगठन बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देता है और स्वरोजगार के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प रखता है। 2. नई शिक्षा योजना (New Education Policy) में करियर काउंसलर की जरूरत इसलिए बढ़ रही है क्योंकि आज के बदलते शैक्षिक और रोजगार माहौल में छात्रों और युवाओं को सही दिशा देने की आवश्यकता बहुत ज्यादा है। करेंट शिक्षा प्रणाली और जॉब मार्केट दोनों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, जिसमें पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ नई-नई स्किल्स, उद्योग संबंधी जानकारी, और सही कैरियर विकल्पों पर सलाह देना जरूरी हो गया है। 3. राष्ट्रीय सेवा मित्र संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्राम, ब्लॉक, और जिला स्तर पर आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को प्राथमिकता देते हुए बेरोजगार युवाओं को कैरियर मित्र (करियर काउंसलर) ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार प्रारंभ करने में सहायता प्रदान करना है। यह संगठन युवाओं को उनके क्षेत्रीय एवं कौशल अनुरूप उपयुक्त करियर विकल्पों की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे वे सही दिशा में कदम बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकें। करियर काउंसलर के रूप में प्रशिक्षित बेरोजगार युवा, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के माध्यम से आर्थिक विकास में योगदान देते हैं एवं समाज के विकास में सहायक बनते हैं। 4. इस पहल के तहत युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल, उद्यमिता की जानकारी, और स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समझ दी जाती है, जिससे वे स्वयं और अन्य जरूरतमंदों को रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। राष्ट्रीय सेवा मित्र संगठन इस अभियान के माध्यम से रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को भी सुदृढ़ करता है। 5. इसका लक्ष्य युवाओं को सक्षम बनाना और समृद्ध समाज का निर्माण करना है, जो आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला होगा।
