"प्रिय मित्रों,
हम एक ऐसे मिशन पर हैं जहाँ हम प्रत्येक ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर छोटे-छोटे संगठनों का निर्माण कर, एक-दूसरे की आर्थिक सहायता और सहयोग से स्थायी स्वरोजगार के अवसर सृजित करें। हमारा विश्वास है कि मिलकर कार्य करने से ही समाज के हर व्यक्ति को स्वावलंबी और सक्षम बनाया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा मित्र का उद्देश्य है कि हम अपने गांव-गांव, परिवार-परिवार तक यह सशक्त आर्थिक नेटवर्क पहुंचाएं, जिससे हर कोई अपने पैरों पर खड़ा हो सके और गरीबी का चक्र टूट सके।
हम आप सब से अपील करते हैं कि इस मिशन में हमारे साथ जुड़कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का विकास करें। छोटे छोटे संगठनों का निर्माण कर एक-दूसरे का सहारा बनें, आर्थिक मदद करें और सामूहिक प्रयासों से रोजगार के रास्ते खोलें। यह समय है एकजुट होने का, सशक्त बनने का और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने का। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रीय सेवा मित्र के इस यात्रा को सफल बनाएं और ग्राम स्तर पर खुशहाली और समृद्धि की नई कहानी लिखें।"
राष्ट्रिय सेवा मित्र संगठन (RSM) समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत एक संगठित मंच है। यह संगठन अभी *सह-संस्थापक (Co-Founder) एवं प्रारम्भ में पाँच राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष* तथा प्रत्येक जिले से *जिला अध्यक्ष (जिलाध्यक्ष)* के पद हेतु योग्य एवं समाजसेवी व्यक्तियों को के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। यदि आप समाज के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और देशहित के कार्यों में सक्रिय होकर योगदान देना चाहते हैं, तो RSM परिवार से जुड़कर अपनी नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र सेवा में लगाएँ। इच्छुक व्यक्ति अपने नाम, पता, जिले का नाम साझा करें। आपके जुड़ने से हमारी सेवा यात्रा और सशक्त होगी। **राष्ट्रिय सेवा मित्र संगठन (RSM)** "सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।
Social Welfare
HEALTH & RESEARCH
EDUCATION & TRAINING
Human Rights
Anti Crime